Summer Special – किशमिश मिंट आइस क्रीम | Kishmish Mint Ice-Cream
Table of Contents
Summer Special – किशमिश मिंट आइस क्रीम | Kishmish Mint Ice-Cream
![]() |
Image by silviarita from Pixabay |
बच्चे, बड़े या बूढ़े सभी को गर्मियों आइसक्रीम खाना काफी पसंद होता है मगर बाजार की आइक्रीम कैमिकल से भरपूर होती है जो स्वाद तो देती है पर सेहत?
पर अगर यह आइसक्रीम घर में बनाई जाए तो काफी हेल्दी हो जाती है और इसे आप भरपूर मात्रा में खा सकते हैं बिना
फिर अगर यह नए अंदाज में बनाई जाए तो क्या कहना आज हम लेकर आये हैं डिफरेंट टाइप से आइक्रीम बनाने की ऐसी विधि जिसे देखकर आप रह नही सकेंगे।
आज हम काफी हेल्दी आइसक्रीम बनाने वाले हैं समर सीजन को ध्यान में रखते हुए हम आज पुदीने की पत्तियों से आइसक्रीम बनायेंगे जिससे हमारा टेस्ट भी चेंज हो जाएगा क्योंकि पुदीने की ताज़ा पत्तियां गर्मियों में आपके लिए बहुत फायदेमंद होती है साथ ही अगर हम इसे आइसक्रीम में बनाकर खाए तो यह स्वाद और सेहत दोनों दे सकती हैं
आइसक्रीम बनाने के लिए जरूरी सामग्री
1. 200 ग्राम कंडेंस मिल्क
2. ठंडा दूध 1.1/2 कप
3. क्रीम1.1/2कप
4. वनीला एसेंस 1 छोटा चम्मच
5. पुदीना एसेंस या पुदीने का ताजा रस
6. हरा रंग एक छोटा चम्मच
7. किशमिश 2 बड़े चम्मच
सजाने के लिए –
ताजा पुदीने के पत्ते
विधि –
आपको सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर हैंड ब्लेंडर से फेंटना है और जब यह डबल हो जाये तो इसे आपको फ्रीजर में 8-12 घंटे के लिए एक एयर टाइट डब्बे में भर कर जमा देना है।
जब यह जम जाए तो इसे बाहर निकालें और स्कूप करकेताज़ा पुदीने से सजा कर सर्व करें
आपकी हेल्दी टेस्टी और बयूटीफुल आइसक्रीम तैयार है।
Pingback: जामुन स्लश - साँझा चूल्हा oddstree e magzine for all oddstree e magzine for all