जामुन स्लश
जामुन ऐसा फल है जो भले ही कम समय के लिए उपलब्ध रहता है लेकिन इसमें भरपूर मात्रा में औषद्यीय गुण होते हैं। ये मीठा होता है और इसमें भरपूर मात्रा में ग्लूकोज़ पाया जाया है जो की हमारी सेहत के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही फ्रुक्टोज़ के गुण भी इसमें निहित होते हैं। जामुन में पाए जाने वाले लवण हमारे शरीर के लिए बड़ा ही उपयोगी होता है। वैसे तो जामुन का सेवन ऐसे ही किया जा सकता है। पर यहाँ हम आपको जामुन स्लश बनाने का तरीका बता रहे हैं जिसके सेवन से आपको ठंडक भी मिलेगी और ये स्वास्थ के लिए भी काफी लाभदायक होगा।
जामुन की और भी रेसिपी –जामुन शॉट्स

जामुन खाने के फायदे |Jamun khane ke fayede
- पाचन के लिए जामुन बड़ा ही लाभदायक होता है
- मधुमेह रोग में जामुन एक अत्यंत लाभदायक औषधि है।
- कैंसर से बचाव के लिए भी जामुन का सेवन गुणकारी है।
- पथरी के इलाज में जामुन के सेवन करने से रहत मिलती है।
जामुन खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं। पर क्या आपको पता है की जामुन से बहुत ही उम्दा रेसिपीज़ तैयार की जा सकती है। ऐसी ही एक रेसिपी है जामुन स्लश की रेसिपी।
तैयारी में लगने वाला समय-15 min
कितने लोगों के लिए- 2
बनाने में मेहनत – आसान
स्वाद -मीठा
जामुन स्लश बनाने के लिए आवश्यक सामग्री –
- 1 कप जामुन
- निम्बू का रस 1 टी स्पून
- शहद 1 टी स्पून
- 1 चुटकी काला/सफ़ेद नमक
इसे भी पढ़ें –विटामिन सी से भरपूर फलों से बनाएं ये 5 रेसिपी | summer special new recipe full of vitamin-c
जामुन स्लश बनाने की विधि ( Jamun slush banane ka tarika)-
जामुन को पानी से धो कर निकाल लें। अब चाक़ू की सहायता से जामुन के बीज निकाल लें। अब पल्प को ब्लेंडर में डाल कर चर्न करें। अब एक बार उसका ढक्कन खोल कर निम्बू नमक और बर्फ डालें और दोबारा उसे चर्न करें।
अब एक गिलास में एक चम्मच शहद डाल कर पिसे हुए जामुन को डालें। चम्मच से हिला कर मिला लें जिससे की शहद जामुन पल्प के साथ अच्छी तरह मिल जाये। पुदीने की से सजा कर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
इसे भी पढ़ें –summer-special-किशमिश-मिंट-आइस-क्रीम-
Pingback: Jamun shots | जामुन शॉट्स - oddstree e magzine for all
Pingback: कटहल के 15 फ़ायदे और नुकसान | kathal-ke-fayede-aur-nuksan -
Pingback: kathal biryani recipe | कटहल बिरयानी - oddstree
Pingback: jamun patte ke fayde | जामुन फल ही नहीं पत्तियां भी हैं स्वास्थ्यवर्धक- oddstree
Pingback: Instant sweets recipes(झटपट मिठाई रेसिपी)- oddstree