चौलाई के फायदे अगर जान गए तो रोज खाएंगे लाल साग Benefits of Cholai in Hindi
हरी सब्जियों की श्रेणी में आने वाला लाल साग यानि चौलाई। चौलाई एक ऐसा साग है जो की लाल और हरे दोनों ही रंग में आता है। यह न सिर्फ एक स्वादिष्ट सब्जी है बल्कि चौलाई के फायदे इतने होते हैं जो की विभिन्न रोगों को ठीक कर सकते है।
विटामिन सी से भरी चौलाई की दो प्रजातियां होती है। लाल और हरी इनमे से लाल वाली चौलाई ज्यादा फायदेमंद होती है। तो आइये जानते हैं लाल साग के फायदे
Table of Contents
अन्य भाषा में चौलाई के नाम Name of Chaulai in Different Languages
1. | Hindi | लाल मरसा, लाल साग, लाल चौलाई |
2. | English | जोसेफ कोट |
3. | Sanskrit | मारिष, रक्त, रक्तमारिष |
4. | Urdu | लाल साग |
5. | Oriya | भाजी साग |
6. | Kannada | दन्तु |
7. | Gujarati | अदबउदम्भी |
8. | Tamil | सेरीकेरई |
9. | Telugu | टोटाकुरा |
10. | Bengali | डेंगुआ , बन्सपतनतीया |
11. | Nepali | रातोलत्ते (Ratolatte) |
12. | Marathi | माठ (Math), रनमत (Ranmat) |
13. | Malayalam | छुवाना चीरा (Chuvana cheera) |
14. | Persian | किश्ताह (Kishtah) |
15. | Arabic | बुस्तान एबरज (Bustan abruz) |
इसे भी पढ़ें – आयुर्वेदिक मसाला चाय बनाने की आसान विधि
चौलाई के फायदे या चौलाई की सब्जी खाने के फायदे
Cholai का सेवन सबसे ज्यादा साग बनाने में किया जाता है। पर विभिन्न स्वस्थ लाभ के लिए चौलाई का सेवन कई प्रकार से कर सकते हैं।
चौलाई का रस गठिया, रक्तचाप और हृदये रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। वैसे ज्यादातर लोग चौलाई की सब्जी खाना पसंद करते हैं। पेट के रोग, कब्ज और बाल गिरने पर चौलाई की सब्जी खाना लाभदायक होता है। चौलाई के फायदे और भी तरह से मिल सकते हैं जैसे चौलाई उबाल कर इसके पानी में नमक मिला कर पीने से कब्ज दूर होती है तथा पेट दर्द में काफी आराम मिलता है। हैं न लाल चौलाई के फायदे बेमिसाल।
नूट्रिशिनल वैल्यू चौलाई में Nutritional Info cholai
1. | Carbs | 4g | Sodium | 20 mg |
2. | Dietary Fiber | 0g | Potassium | 611 mg |
3. | Sugar | 0g | Cholesterol | 0 mg |
4. | Fat | 0g | Vitamin A | 58 % |
5. | Saturated | 0g | Vitamin C | 72 % |
6. | Polyunsaturated | 0g | Calcium | 21 % |
7. | Monounsaturated | 0g | Iron | 12 % |
8. | Trans | 0g | ||
9. | Protein | 2g |
हड्डियों की मज़बूती के लिए चौलाई के औषधीय गुण cholai ke fayede for bones in hindi
मज़बूत हड्डियों के लिए कैल्शियम बहुत ही आवश्यक होता है। शरीर में यदि कैल्शियम भरपूर मात्रा में हो तो हड्डियों के टूटने या फ्रैक्चर का खतरा कम होता है नाखून और दांत स्वस्थ और मज़बूत रहते हैं।
चौलाई के साग में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। ये हड्डियों को मज़बूत बनता है यदि आप नियमित रूप से चौलाई का सेवन करते हैं।
इसे भी पढ़ें – खाना पकने वाले बर्तन कैसे हों कहीं आप खाने में जहर तो नहीं मिला रहे
आँखों के लिए चौलाई के लाभ amaranth benefits for eyes health in hindi

आँखों के अच्छे स्वास्थ के लिए शरीर में vitamin a और c की कभी कमी नहीं होनी चाहिए। विटामिन ऐ से आँखों की सतह स्वस्थ रहती है और दृष्टि मज़बूत होती है। और यदि नज़र मज़बूत हो तो चश्मे से छुटकारा मिलता है। चौलाई में vitamin A प्रचुर मात्रा में होता है। तो यदि आपको आँखों का अच्छा स्वास्थ्य चाहिए तो चौलाई का सेवन शुरू कर दें।
इसे भी पढ़ें – 32 Best kitchen tips in hindi किचन की किच-किच से बचाने वाले किचेन टिप्स
वजन कम करने में चौलाई के उपयोग Cholai for weight loss in hindi
चौलाई के सेवन से शरीर में इन्सुलिन का स्तर कम होता है। जिससे की पेट भरा होने का अहसास होता है। इससे हम नाश्ते और भोजन के बीच में कुछ भी नहीं खाते।
मुख्यतः वजन बढ़ने का कारण होता है अधिक भोजन करना। तो यदि आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो चलाई का सेवन शुरू कर दें।
इसे भी पढ़ें –सौंफ और अजवाइन के हैरान करने वाले फायदे
बालों के लिए चौलाई के लाभ Amaranth benefits for hair in hindi

चौलाई में लाइसिन और अमीनो एसिड होता है जो बालों की सेहत के लिए वरदान है। चौलाई के नियमित सेवन से बाल काले बने रहते है और चौलाई का ताज़ा रस सुबह शाम पीने से बाल गिरना रुक जाता है और सर पे जहाँ बाल जा चुका है वहां फिर से बाल उगते हैं।
पेट के पथरी के लिए लाभकारी है चौलाई cholai benefits for gall stone in hindi
पेट की पथरी की समस्या में चौलाई का सेवन काफी फायदेमंद होता है। यदि रोजाना चौलाई का साग खाया जाये तो पेट की पथरी में आराम मिलता है। यह जल्दी ही गल कर निकल जाती है।
इसे भी पढ़ें – कामलता के फूलों की ऐसी जानकारी जो और कही नहीं मिलेगी
रक्तचाप नियंत्रित करती है चौलाई Blood Pressure ke liye cholai
चौलाई में काफी मात्रा में फाइबर और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसलिए चौलाई के उपयोग से रक्तचाप नियंत्रित रहता है। इसीलिए दिल के लिए चौलाई के फायदे बहुत है।
दस्त में चौलाई के सेवन diarrhea me chulai ke fayede
दस्त और डायरिया में चौलाई का सेवन काफी लाभदायक होता है। दस्त की सामंजस्य होने पर चौलाई का काढ़ा पीना चाहिए। इसे सेवन से दस्त रुक जाता है।
इसे भी पढ़ें – आयुर्वेदिक मसाला चाय बनाने की आसान विधि
त्वचा की समस्या में लाल साग के गुण chaulai uses for skin problem in hindi
त्वचा विकारों में अनेक फायदे हैं चौलाई के। त्वचा में खुजली या दाद की समस्या होने पर चौलाई को को पीसकर प्रभावित स्थान पर लगाने पर यह समस्या जल्दी ठीक होती है।
दांत दर्द में चौलाई के उपयोग toothache remedy in hindi
दांतों की समस्या के लिए चौलाई साग खाने के फायदे अनमोल हैं। दांत में दर्द हो रहा हो या मुँह में छाले हो गए हों तो इसके लिए चौलाई को पीसकर इसे दांतो पर या छाले पर जगाना चाहिए। बीच- बीच में चौलाई को पानी में उबाल कर उसके पानी से कुल्ला करने पर भी काफी आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें –समुद्री झाग के चमत्कारी लाभ | Samudra fen uses | Cuttlefish bone benefits
Pingback: गोंद के लड्डू ताकत से भरपूर सुस्ती रक्खे दूर ? Gond ke laddu khane ke fayde
Pingback: करक्यूमिन के फायदे, हल्दी के अर्क में मिलने वाला करक्यूमिन है एक चमत्कारी औषद्यि
Pingback: 32 Best kitchen tips in hindi किचन की किच-किच से बचाने वाले किचेन टिप्स
Pingback: आयुर्वेदिक अभ्यंग मतलब, फायदे और विधि Abhyanga massage benefits in hindi